आकाशवाणी के सेवानिवृत्त कार्यक्रम अधिकारीश्री प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी के लघुकथाओं का नया संकलन प्रकाशित हुआ ।


आकाशवाणी  के  67  वर्षीय  सेवानिवृत्त  वरिष्ठ  कार्यक्रम  अधिकारी  एवं  साहित्यकार श्री  प्रफुल्ल  कुमार  त्रिपाठी  द्वारा  लिखी  गई इकतीस  लघुकथाओं  का नया संकलन 'स्टोरी मिरर '  नामक  बहुभाषी  पोर्टल एवं प्रकाशन समूह ,  मुम्बई ने इस  माह प्रकाशित कर दिया है । एक  सौ सैंतीस पृष्ठों  की  इस पुस्तक में कुल इकतीस  लघुकथाएं  हैं और  इसका मूल्य एक सौ पचास रुपये है । यह पुस्तक अमेजॉन  के  पोर्टल  https://amzn.to/30uGwtY    पर  विक्रय  के  लिए उपलब्ध है जिसे घर बैठे आप मंगवा सकते हैं। इसके पूर्व श्री त्रिपाठी की दो  पुस्तकें   ( "भारत में ग्रामीण एवं कृषि प्रसारण " एवं "  अदभुत एवं  अद्वितीय"     नाम से )   प्रकाशित और पाठक जगत में प्रशंसित  हो  चुकी हैं।।  कोरोना संक्रमण  के  कारण  इस  पुस्तक  के  विमोचन की  फिलहाल कोई योजना नहीं है।
द्वारा योगदान:-श्री प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, लखनऊ।

Subscribe to receive free email updates: