???????? ?? ?????? ?????? ????? ?? ?????

बाल दिवस को लेकर प्रसार भारती के आयोजित कार्यक्रम में शहर की बेटी सान्या ने अपनी नृत्य कला का लोहा मनवाया। कार्यक्रम का प्रसारण 19 नवंबर को दूरदर्शन पर किया जाएगा।

किच्छा, [जेएनएन]: शहर की बेटी सान्या ने दिल्ली में बाल दिवस को लेकर प्रसार भारती के आयोजित कार्यक्रम में अपनी नृत्य कला का लोहा मनवाया। सान्या ने कार्यक्रम में ओडिसी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को अचंभित कर दिया। हर किसी ने उसके नृत्य को सराहा। कार्यक्रम का प्रसारण 19 नवंबर को दूरदर्शन पर किया जाएगा। बाल दिवस को लेकर प्रसार भारती ने आकाशवाणी दिल्ली केंद्र ने उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पद्मश्री व ओडिसी नृत्य की महान गुरु रंजना गौहर की शिष्या किच्छा निवासी सान्या चड्ढा ने भी भाग लिया। सान्या ने नृत्य नाटिका मल्ली मारन का मंचन किया, जिसमें सान्या ने शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि व आकाशवाणी के निदेशक राजीव शुक्ल ने सान्या के नृत्य की सराहना कर कहा कि सान्या इतनी कम उम्र में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है।


Source and Credit :- http://ift.tt/2fNW03G

Forwarded By :-  :- Shri. Jainendra Nigam ,PB News Desk  , prasarbharati.newsdesk@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: