आकाशवाणी खंडवा द्वारा स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र खंडवा के प्रांगण में दिनांक 17 मार्च 2018 दिन शनिवार को कृषि उन्नति मेला 2018 के अंतर्गत उद्यानिकी कृषक सम्मलेन आयोजित किया गया जिसमें किसान भाइयो को कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई साथ ही खेती से आय दुगुनी करने के लिए उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, रेशम, जैविक खेती, फसल चक्र जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर कृषक सम्मलेन में वैज्ञानिकों ने अपने विचार किसान भाइयो को बताये।
किसान सम्मलेन में मुख्य अतिथि खंडवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री देवेंद्र वर्मा और पंधाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती योगिता बोरकर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय खंडवा के अधिष्ठाता डॉ पी.पी.शास्त्री ने की। किसान सम्मलेन में लगभग 1000 किसानों ने कृषक सम्मलेन का लाभ लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ पी.पी. शास्त्री ने किसान भाइयो को कृषि की नई तकनीक से खेती करने और अपने आप को वर्तमान समय में अपडेट रहने की सलाह ताकि परम्परागत खेती के साथ साथ उन्नत विधियों का प्रयोग कर आय को बढ़ाया जा सके। इस कृषक सम्मलेन की विशेष बात यह रही कि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कृषि उन्नति मेला 2018 का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किया गया और देश के विभिन्न प्रदेशों में प्रस्तावित 25 नये कृषि विज्ञान केंद्रों का आनलाइन शिलान्यास किया गया। मेले में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा जैविक खेती से संबंधित वेबसाइट पोर्टल का बटन दबाकर उद्घाटन भी किया गया।
Contribution-Aseem Kaithvas, Blog Report- Praveen Nagdive
