पटना दूरदर्शन केंद्र में बुधवार को ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।




दूरदर्शन केंद्र में बुधवार को 'रंगोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रमुख डॉ. राजकुमार नाहर ने कहा कि होली के इंद्रधनुषी रंग हमारे जीवन में सदा आनंद और उल्लास लेकर आते हैं। लोगों में आपसी वैर भाव को समाप्त कर यह परस्पर प्रेम, सौहार्द और बंधुत्व की भावना को जागृत करती है। इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष राजीव सिन्हा ने कहा कि होली हमारे जीवन में प्रेम, उत्साह, उमंग लेकर आता है। यह त्योहार हमारे जीवन की नीरसता को समाप्त कर नई उर्जा प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन रवि रंजन, तन्वी तेजस्विनी, पल्लवी विश्वास और नीलेश मिश्रा ने किया।

रंगोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत लोकसंगीत गायक सत्येंद्र कुमार ने किया। उन्होंने मगही और भोजपुरी भाषा में होली आधारित विभिन्न लोकगीतों को सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर अरूण कुमार अकेला ने मंच संभाला। उन्होंने बज्जिका भाषा शैली में प्रस्तुति देकर श्रोताओं को आनंदित किया। वहीं भोजपुरी भाषा शैली में नवोदित कलाकार सोनालाल यादव और अनुपमा यादव ने होली के गीतों से सबको भाव-विभोर किया। अंत में मैथिली लोकगायक अमर आनंद ने अपनी आवाज से सभी के मन को रोमांचित कर दिया। इन सभी के साथ नाल पर अर्जुन कुमार चौधरी, ढोलक पर अमरनाथ, नगाड़ा पर विनोद पंडित, बांसुरी पर सलीम, इफेक्ट पर अशोक कुमार, क्लारनेट पर बुचुल भट्ट, इलेक्ट्रिक बैंजो पर चितरंजन, ऑर्गन पर कार्तिक कुमार गुप्ता, तबला पर अजीत शर्मा और झाल पर अखिलेश कुमार पटेल ने संगत किया।

स्त्रोत :-https://ift.tt/3cC1ZF5

Subscribe to receive free email updates: