????? ?????? ??? ???????? ?? ???????? ?? ?????? ?? ???? ??????? : ?????

केेन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में दूरदर्शन और आकाशवाणी की सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं पर आधारित कार्यक्रमों और एफएम स्टेशन की स्थापना के जरिये पडोसी देश नेपाल तक दूरदर्शन और आकाशवाणी को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा। सूबे में विकास कार्यो की समीक्षा करने आये श्री नायडू ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरदर्शन पर विधानसभा सत्र के सजीव प्रसारण की सलाह दी थी। इसके अलावा उन्होने आकाशवाणी और दूरदर्शन पर ब्रज, भोजपुरी और अवधी भाषाओं में कार्यक्रम शुरू करने की वकालत की थी।

उनके मंत्रालय ने मुख्यमंत्री की सलाह को स्वीकार कर लिया है। दूरदर्शन और आकाशवाणी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के दौरान श्री नायडू ने साफ किया कि दोनो प्रसार माध्यमों को प्रोत्साहित करने के लिये सरकार संजीदा है। उन्होने कहा, "हम डी डी किसान चैनल लांच कर रहे हैं जो किसानो के लिये बेहद उपयोगी साबित होगा। राज्य में एफएम चैनलों की तादाद में भी बढोत्तरी की जायेगी।" केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ' मन की बात' कार्यक्रम के प्रसारण के बाद आकाशवाणी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। देश के ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी इलाकों तक लोगों ने रेडियो ट्रांजिस्टर खरीदने शुरू कर दिये हैं। अब उत्तर प्रदेश से सटे नेपाल के क्षेत्रों में आकाशवाणी और दूरदर्शन के कार्यक्रमों के प्रति रूचि पैदा करने के प्रयास किये जायेंगे।उन्होने कहा, "उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा की सुनवाई के सजीव प्रसारण का प्रस्ताव दूरदर्शन को भेजा गया है।

मैने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सूबे में दूरदर्शन और आकाशवाणी के प्रसार के बारे में बात की है। मुख्यमंत्री ने दोनो संसाधनो को यथासंभव मदद देने का भरोसा दिया है। सूबे में फिल्म संस्थान की स्थापना की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुरोध पर श्री नायडू ने कहा कि फिल्म संस्थान की स्थापना बेहद जटिल प्रक्रिया है और इसमे काफी समय लगता है मगर वह कोशिश करेंगे कि पुणे फिल्म संस्थान के कुछ विभाग उत्तर प्रदेश में स्थापित हों।

Source and Credit :- http://ift.tt/2pOhUKn
Forwarded by :- Shri. Jainendra Nigam PB News Desk & SOCIAL MEDIA ,prasarbharati.newsdesk@gmail.com,झावेन्द्र कुमार ध्रुव jhavendra.dhruw@gmail.com

Subscribe to receive free email updates:

Related Posts :