आकाशवाणी रामपुर केन्द्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हुआ कार्यशाला का आयोजन



आकाशवाणी केंद्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्य प्रणाली में हिंदी की सार्थकता पर चर्चा की गई। कार्यशाला में विशेषज्ञ केे तौर पर अभियांत्रिकी प्रमुख मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हिंदी सामाजिक जीवन के साथ-साथ का कार्यालयी जीवन का एक प्रमुख हिस्सा बन चुकी है। वर्तमान कार्य प्रणाली में हिंदी की सार्थकता पर उन्होंने प्रकाश डाला। अभियांत्रिकी सहायक शोभित वर्मा ने वर्तमान में आकाशवाणी की बदलती कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। साथ ही बदलती कार्यप्रणाली के साथ हिंदी को अपनाने की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। 

केंद्र अध्यक्ष मनदीप कौर चड्ढा द्वारा आकाशवाणी की बदलती भूमिका और सामाजिक जागरूकता के प्रति सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। हिंदी को राष्ट्रीय और सामाजिक एकता के साथ-साथ कार्यालयी एकता का प्रतीक मानते हुए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन असीम सक्सेना ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिशासी डॉक्टर विनय वर्मा, कार्यक्रम अधिशाषी राजीव कुमार सक्सेना, मंतोष विश्वास, गौरव सक्सेना, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, हरिओम सैनी, बृजमोहन कृष्ण गोपाल, डीसी बेलवाल आदि उपस्थित रहे। 

द्वारा अग्रेषित :- श्री झावेन्द्र कुमार ध्रुव रायपुर 

Subscribe to receive free email updates:

Related Posts :