????? ???????? ?? ????? ??? ????????? '???? ?????'


आकाशवाणी रांची महीने के दूसरे और चौथे बुधवार व गुरुवार को प्राइमरी चैनल से दिन में 10 बजे और विविध भारती एफएम पर शाम 5.30 से एक नए कार्यक्रम हसीन लम्हे का प्रसारण करने जा रहा है। पहले कार्यक्रम में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से ली गई भेंटवार्ता और उनकी पसंद केदेशभक्ति गीत शामिल किए गए हैं। साथ ही उनके व्यक्तित्व और सामाजिक दायित्व के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। लगभग 55 मिनट के पहले कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी राची (549 किलो ह‌र्ट्ज) से 25 जनवरी को दिन में 10 बजे और विविध भारती एफएम (103.3 मेगाहर्ट्ज़) पर 26 जनवरी को संध्या 5.30 बजे से होगा।

भेंटकर्ता सुनील सिंह 'बादल' और संयोजक कार्यक्रम प्रमुख राजेश गौतम हैं। सुनील बादल ने बताया कि भविष्य में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सासद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारियों, पत्रकारों, रंगकर्मियों, खिलाड़ियों, साहित्यकारों तथा वैसे सभी चर्चित लोगों की भेंटवार्ताएं प्रसारित की जाएंगी, जिनके जीवन के अनछुए पहलुओं के बारे में लोग जानना चाहते हैं। इनकेअलावा जनहित में सामाजिक सरोकार से जुड़े कुछ अन्य नए कार्यक्रम भी इस वर्ष प्रसारित किए जाएंगे।

स्रोत :- http://ift.tt/2jIH0HQ
द्वारा अग्रेषित :- श्री. जैनेन्द्र निगम पीबी न्यूज डेस्क prasarbharati.newsdesk@gmail.com और श्री. झावेंद्र ध्रुव
jhavendra.dhruw@gmail.com

Subscribe to receive free email updates:

Related Posts :