???????? ???? ???????? ??????? ?? ??????? ??? ???????? ????? ?? ??? ????? ????????




नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिती (नराकास) अमरावती द्वारा ता. 23/02/2017 को हॉटेल ग्रेस इन अमरावती में डॉ. सुनिता यादव, उप निदेशक, राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय (प.क्षे.) नवी मुंबई कि प्रमुख उपस्थिती में एवम् अरविंद देसाई ,संयुक्त आयकर आयुक्त, अमरावती कि अध्यक्षता में तथा श्री.संजय लिल्हारे, महाप्रबंधक दूरसंचार, अमरावती. और श्री. ओमप्रकाश काकडा, माजी सदस्य सचिव, नराकास अमरावती कि उपस्थिती में छ: माही बैठक में 2015-16 में राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजभाषा पुरस्कारोका वितरण किया गया| जिसमें आकाशवाणी एवम् दूरदर्शन अमरावती को प्रथम पुरस्कार से सन्मानीत किया गया | उल्लेखनीय बात यह है कि, आकाशवाणी एवम् दूरदर्शन प्रक्षेपण केंद्र अमरावती को लगातार चार साल से राजभाषा में कार्य के लिए पुरस्कार प्राप्त को रहे है | 2012-13 में प्रथम, 2013-14 में तृतीय, 2014-15 में द्वितीय और 2015-16 के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है | जब कि यहा पर कोई भी प्रशासनिक कर्मचारी उपलब्ध नही है | इस बैठक में श्री. प्रकाश आमले (अभियांत्रिकी प्रमुख, आकाशवाणी एवम् दूरदर्शन, अमरावती), श्री. आर. आर. देव (सहायक अभियंता) तथा श्री.ए.ए. खान (अभियांत्रिकी सहायक) ने पुरस्कार स्वीकार किया |

पुरस्कार प्राप्त होते हि, श्री.वाय.एच. चिवंडे (निदेशक अभियांत्रिकी, आकाशवाणी नागपूर ) इन्होने सभी का दूरभाष पर अभिनंदन किया | राजभाषा में कार्य करने के लिए सहयोग हेतू श्री.प्रकाश आमले (अभियांत्रिकी प्रमुख, आकाशवाणी एवम् दूरदर्शन, अमरावती), द्वारा कार्यक्रम विभाग और अभियांत्रिकी विभाग का आभार व्यक्त किया | वार्षिक रिपोर्ट तयार करने हेतू लिये गये परिश्रम हेतू श्री.आर.आर. देव (सहायक अभियंता) तथा श्री.ए.ए. खान (अभियांत्रिकी सहायक) का विशेष आभार व्यक्त किया गया |

योगदान :प्रकाश आमले,अभियांत्रिकी प्रमुख, आकाशवाणी एवम् दूरदर्शन, अमरावती

Subscribe to receive free email updates:

Related Posts :