ममता सिंह को महाराष्ट्र साहित्य अकादमी पुरस्कार

विविध भारती की जानी-मानी उद्घोषिका रेडियो सिटी ममता सिंह को महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी का मुंशी प्रेमचंद पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार उन्हें अपने पहले कहानी संग्रह "राग मारवा" के लिए दिया जा रहा है। ममता की यह किताब राजपाल प्रकाशन से छपी है और पर्याप्त चर्चा में है।

आपको बता दें कि इस पुस्तक पर ममता को मध्य प्रदेश का वागीश्वरी सम्मान भी घोषित हुआ है। आकाशवाणी परिवार की ओर से ममता को असंख्य बधाइयां। 
द्वारा योगदान :- यूनुस खान yunus.radiojockey@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: