Obituary:आकाशवाणी लखनऊ से अनुमोदित सारंगी वादक श्री विनोद कुमार मिश्र का निधन।



आकाशवाणी लखनऊ से बी हाई ग्रेड में अनुमोदित बनारस घराने के सुप्रसिद्ध एवं प्रख्यात सारंगी वादक पंडित विनोद कुमार मिश्र का कल देर रात निधन हो गया ।दो तीन दिन पहले उन्हें पी.जी.आई.लखनऊ में भर्ती किया गया था।उन्होंने वर्षों तक भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय को अपनी सेवाएं दी थीं।उनके आकस्मिक निधन से संगीत जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।वर्षों तक ब्लॉग लेखक को भी आकाशवाणी की रिकॉर्डिंग में उनकी सेवाएं मिलती रही हैं।अच्छे और गुणी कलाकार के साथ साथ वे बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। 

अपनी श्रद्धांजलि देते हुए प्रख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा है" सारंगी का एक और सितारा रूठ गया।बनारस घराने के प्रसिद्ध सारंगी कलाकार पंडित विनोद मिश्र जी नही रहे। कितनी बार मंच पर उन्होंने हमारे साथ संगत की। विनोद जी जैसा सरल व्यक्ति नही देखा।लखनऊ में संगीत को आजीवन सेवा देने वाले, अपने काम से काम रखनेवाले सरल विनोद जी का असमय जाना हम कलाकारों का दुर्भाग्य है। "

प्रसार भारती परिवार भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

द्वारा योगदान-प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, लखनऊ,darshgrandpa@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: