????? ??????? ??? ?????? ?? ???????


AIR के से.नि. वरि. समाचार वाचक - कृष्ण कुमार भार्गव ने किया पुस्तक 'विश्व उच्चारण कोश' का प्रकाशन किसी भी भाषा में उच्चारण का वही स्थान है जो किसी पुष्प में सुगंध का होता है | किसी भी नाम की शुद्धता और सार्थकता उसके उच्चारण में निश्चित है | इसलिए नाम का उच्चारण यथासंभव शुद्ध रूप में किया जाना आवश्यक होता है | इन्हीं भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ समाचार वाचक श्री कृष्ण कुमार भार्गव जी ने 'विश्व उच्चारण कोश' पुस्तक का लेखन व प्रकाशन किया है |विश्व उच्चारण कोश के प्रथम भाग में भारत के नाम और द्वितीय भाग में अन्य देशों के नाम है भौगोलिक नामों के अंतर्गत नगरों, नदियों, पहाड़ों, राजनीतिक दलों आदि के नाम हैं | 11 दिसंबर 1935 को इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे श्री कृष्ण कुमार भार्गव जी का बचपन दिल्ली में बीता | राजस्थान में अलवर के यशवंत हाई स्कूल, राजर्षि कॉलेज और जयपुर के महाराजा कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की | आकाशवाणी के श्रोताओं से परिचय 1955 में सुगम संगीत गायक के रूप में कुमार गंधर्व के नाम से हुआ | 1960 में समाचार वाचक (हिंदी) के पद पर आकाशवाणी में नियुक्ति हुई | 10 जून 1968 से पटना केंद्र और फिर नवंबर 1961 से जालंधर केंद्र में प्रथम समाचार वाचक के रूप में कार्य करने के पश्चात फरवरी 1965 से दिल्ली में समाचार सेवा प्रभाग में कार्य किया | 
35 वर्ष से अधिक समय तक आकाशवाणी में समाचार वाचक, अनुवादक, संपादन, संवाददाता (विशेष रूप से खेल संवाददाता) के कार्य करने के बाद दिसंबर 1995 में वरिष्ठ समाचार वाचक के रूप में रिटायर हुए |विश्व उच्चारण कोश पुस्तक पर इनके विचारइस प्रकाशन के साथ ही श्री कृष्ण कुमार भार्गव जी का सपना साकार हो रहा है | मुझे विश्वास है कि यह कोश न केवल विभिन्न भाषाओं के नवोदित समाचार वाचकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा बल्कि अन्य क्षेत्रों में वाणी का उपयोग करने वालों को इससे सहायता मिलेगी | भाषाओं के विद्यार्थी भी इस कोष का लाभ उठा सकेंगे | दरअसल ऐसे उच्चारण कोश की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी | श्री भार्गव के प्रशंसनीय कार्य से यह कमी काफी कुछ पूरी हुई है ! 

* द्वीपेश चंद्र भोमिक भूतपूर्व महानिदेशक (समाचार) समाचार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी भारत सरकार, नई दिल्ली.पुस्तक का कव्हर पेज लिंक :https://scontent.fdel1-3.fna.fbcdn.net/v/t1.0-0/cp0/e15/q65/s526x395/11039218_1473788486277344_5175961365734996147_n.jpg?_nc_cat=0&efg=eyJpIjoidCJ9&oh=a6eebb264d42c47e241db3b95dc1bb31&oe=5B814C72
प्रकाशक.. कृष्ण कुमार भार्गव BJ 6 east Shalimar Bagh, Delhi 110088.ईमेल: kshanta90@gmail.com कॉल : 011 - 27494854
बहरहाल, विश्व उच्चारण कोश पुस्तक के लेखक व प्रकाशन के लिए प्रसार भारती व्लॉग परिवार के सभी सदस्यों की ओर से आकाशवाणी सेवानिवृत्त वरिष्ठ समाचार वाचक श्री कृष्ण कुमार भार्गव जी को हार्दिक बधाई एवं बहुत शुभकामनाएं..!

Forwarded By:-Jhavendra Kumar Dhruw ,jhavendra.dhruw@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: