आकाशवाणी रायगढ ने मनाया रेडियो किसान दिवस..


रायगढ। पुसौर के बोरोडीपा में आयोजित रेडियो किसान दिवस के अवसर पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रृद्वा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। यहां पूरे ब्लाॅक के दर्जनों किसान मौजूद थे। इस दौरान वैज्ञानिकों व कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जनपद सीईओ द्वारा प्रदेष के चार चिंहारी नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बारी कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
आकाशवाणी का किसानवाणी प्रभाग किसानों की आय दोगुनी करने की थीम पर काम रहा है। इसके लिए रेडियो के माध्यम से नए-नए तरीके बताए जाते है और विशेषज्ञों द्वारा जानकारी भी दी जाती है। साथ ही उन्नतशील किसानों के अनुभव को भी रेडियो में प्रसारण के माध्यम से साझा किया जाता है। इसी कडी में शुक्रवार को पुसौर ब्लाॅक के बोरोडीपा में रेडियो किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  दरअसल हर साल 15 फरवरी को आकाशवाणी द्वारा रेडियो किसान दिवस का आयेाजन किया जाता है। इसके लिए जिले के किसी ऐसे गांव का चयन किया जाता है जहां आम लोगों की पहुंच से दूर होती है। इस साल यह आयोजन पुसौर में किया गयाा।  इसके पहले मां भारती की तैल चि़त्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई और कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इस दौरान किसानवाणी के कंपीयरों द्वारा मां शारदे की वंदना की गई। इसके बाद किसानवाणी प्रभाग के प्रभारी अधिकारी शशि प्रकाश पांडेय ने इस दिवस का उददेश्य और थीम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में उददघोषक रमाषंकर शुक्ला, किसानवाणी प्रभाग के कंपीयर मुकेश चतुर्वेदी, स्वतंत्र महंत, रामविलास पटेल, दिलीप चैधरी, वेणुधर पटेल, चवल पटेल, सुशील प्रधान मौजूद थे। 
कार्यक्रम में उपस्थित पशु चिकित्सक डाॅ चंद्रशेखर पटेल ने पषु संवर्धन और संतुलित पशु आहार की जानकारी किसानों को दी। पुसौर एरिया में पषुपालकों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में यह जानकारी उनके लिए वरदान साबित होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के सीनियर मृदा वैज्ञानिक डाॅ एसपी सिंह द्वारा अम्लीय होते मिटटी पर चिंता व्यक्त की गई और उसके सुधार के उपाए बताए। कृषि विज्ञान केंद्र के ही पादप रोग के सीनियर वैज्ञानिक डाॅ अजीत कुमार सिंह ने फसल विविधिकरण के बारेे में जानकारी दी।  जनपद सीईओ नितेष उपाध्याय ने प्रदेश के चार चिंहारी नरूवा, गरूवा, घुरूवा और बारी की जानकारी देते हुए प्रदेष सरकार की प्राथमिकता के बारे में जानकारी दिया। पुसौर बीएमओ डाॅ बीके चंद्रवंषी ने क्षय रोग व कुष्ठ रोग से जिले को मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत बताई। इस कार्यक्रम में किसानों ने भी अपना अनुभव साझा किया। इसमें प्रगतिशील कन्हैया राठिया, लक्ष्मण पटेल, गौरीशंकर पटेल, अनंत राम साव, जयप्रकाष प्रधान, मुरलीधर देवागंन, मुरारी म्हाणा समेत अन्य किसान शमिल थे। साथ ही मत्स्य निरीक्षक व्हीके सक्सेना, ग्रामीण उ़द्यान विस्तार अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, घरघोडा एडीओ अगरचंद गबेल, एसडीओ कृषि हरीष कुमार राठौर, आरईओ छर्राटांगर शिवचरण दिवाकर, फकीरचंद साव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
योगदान—शशि प्रकाश,कार्यक्रम अधिकारी,आकाशवाणी रायगढ
ब्लॉग रिपोर्ट—प्रवीण नागदिवे, ARU,आकाशवाणी मुम्बई

Subscribe to receive free email updates: