श्री राज करण वर्मा, सहायक अभियंता, दूरदर्शन बांदा से सेवानिवृत्त


*दूरदर्शन बांदा के सहायक अभियंता की हुई सेवानिवृत्ति  विदाई*।
स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र बांदा में आज दूरदर्शन  केंद्र बांदा के सहायक अभियंता आदरणीय श्री  राज करण वर्मा जी सेवानिवृत्त हो  गए । इस अवसर पर   दूरदर्शन   एवं आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 दूरदर्शन केंद्र बांदा पर एक  सेवानिवृत्त विदाई  समारोह  आयोजित किया  गया  जिसमें  आकाशवाणी  एफ एम  केंद्र बांदा  के सहायक अभियंता  आदरणीय  श्री आर के गुप्ता  एवं दूरदर्शन  केंद्र  बांदा के सहायक  अभियंता  आदरणीय  श्री  ए.  एस . त्रिपाठी  सहित  सभी कर्मचारियों  ने vभाग लिया। इस  अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता आदरणीय श्री वी के पांचाल सेवा निवृत्त सहायक अभियंता दूरदर्शन  केंद्र  कर्वी  ने  एवं  संचालन श्री सजल कुमार रेंडर ने किया।
  आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत में समारोह के अध्यक्ष आदरणीय श्री वी के  पांचाल  जी द्वारा  आदरणीय  श्री आर के वर्मा जी सहायक अभियंता को  माला पहनाकर  उनका स्वागत  किया गया। आदरणीय श्री आर के गुप्ता जी  सहायक अभियंता  आकाशवाणी  एफ एम केंद्र बांदा और आदरणीय श्री अजय शंकर त्रिपाठी जी सहायक अभियंता दूरदर्शन केंद्र बांदा द्वारा शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सजल कुमार रेंडर ने सभी कर्मचारियों से अनुरोध  किया  है कि वह भी अपने अपने  विचार  व  अनुभव को साझा करें।कार्यक्रम की  शुरुआत  करते हुए  दूरदर्शन  केंद्र  बांदा के सहायक  अभियंता  आदरणीय  श्री . अजय  शंकर  त्रिपाठी  जी  ने सर्वप्रथम श्री आर के वर्मा जी सहायक अभियंता के साथ बिताए हुए समय को याद किया और उनके सरल व सौम्य स्वभाव की चर्चा की। दूरदर्शन केंद्र बांदा से सेवा निवृत्त  हो  चुके  सहायक  आदरणीय श्री बाबूलाल  जी ने  बताया कि  मैंने अपनी  पूरी  सेवा  के  दौरान ऐसा ईमानदार अफसर नहीं देखा। इसके बाद आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी कर्मचारियों ने अपने अपने  विचार  व्यक्त  किए। इस  बीच संबोधन की कड़ी में बीच-बीच में संचालन कर्ता द्वारा दिल्ली, लखनऊ एवं कानपुर से आए हुए वरिष्ठ अधिकारियों की शुभकामना संदेश भी प्राप्त होते रहे जिन्हें पढ़के सुनाए गए। आदरणीय श्री आर के वर्मा सहायक अभियंता दूरदर्शन केंद्र बांदा ने बताया कि मेरा ज्यादातर समय दूरदर्शन केंद्रों में ही बीता है और मैंने वहीं कार्य किया है लेकिन पिछला जो समय मेरा यहां दूरदर्शन केंद्र बांदा के कर्मचारियों के साथ काम करते हुए बीता वह वाकई में मेरे साथ एक सुनहरी याद के रूप में हमेशा हमेशा साथ रहेगा। दूरदर्शन केंद्र राठ से आए आदरणीय श्री विजय कुमार वर्मा जी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। दूरदर्शन केंद्र कर्वी से आए आदरणीय श्री प्रशांत चौरसिया व श्री राम किशुन राही जी ने भी उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि हमने साथ में कार्य तो नहीं किया परंतु जैसा कि सभी लोगों से चर्चा में सुनते रहे आपके सरल और सहज स्वभाव का आकर्षण ही हमें यहां खींच लाया है।विदाई समारोह की समाप्ति के पश्चात आदरणीय श्री आरके वर्मा जी द्वारा दूरदर्शन केंद्र परिसर में शरीफा का पौधा लगाया गया इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि यह हमारी यादगार के रूप में हमेशा यहां  विद्यमान  रहेगा। इस  अवसर पर श्री डीके  कुरील, श्री रामराज कैथल, श्री बिनीत कुमार गुप्ता, श्री विनय कुमार अहिरवार, श्री  जे  एस  भदौरिया,श्री  एन  के  पाठक,  श्री  तरुण  यादव, श्री मौजीलाल, श्री प्रमोद कुमार गुप्ता, श्री अनिल कुमार गुप्ता, रामखेलावन सहित सभी कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी। अंत में दूरदर्शन केंद्र बांदा के सहायक अभियंता आदरणीय श्री अजय शंकर त्रिपाठी जी ने सभी का धन्यवाद देते हुए आभार जताया।


प्रसार भारती परिवार  निवृत्ति पश्चात जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाए देती है । 

अगर कोई अपने ऑफिस से निवृत्त होने वाले कर्मचारी के बारे में कोई जानकारी ब्लॉग को भेजना चाहते है तो आप जानकारी pbparivar @gmail .com पर भेज सकते है। 

द्वारा योगदान :- श्री.धनंजय पटवर्धन ,अभियांत्रिकी सहायक ,आकाशवाणी पुणे।

Subscribe to receive free email updates: