?? ??? ??? ?? ???? ????? ????, ??????? ???? ?? ??? ?? ???? ???????


आजकल आप बहुत से न्यूज चैनल में मेल और फीमेल एंकर्स को देखते हैं। टीवी पर एंकर्स जितने खूबसूरत लगते हैं उतने ही अच्छे से वह न्यूज को प्रजेंट करते हैं। मगर क्या आप देश की पहले न्यूज रीडर के बारे में जानते हैं। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि दुरदर्शन चैनल की पहली न्यूज रीडर के बारे में। जब भारत में टी.वी की शुरुआत हुई तो मंनोरंजन और खबरों की जानकारी लेने के लिए लोग सिर्फ एक चैनल दूरदर्शन पर ही निर्भर थे। जिसे ऑल इंडिया रेडियो के अंतर्गत ही शुरू किया गया था। 15 अगस्त 1965 को आकाशवाणी भवन के स्टूडियो सभागार से दूरदर्शन का प्रसारण शुरू किया गया था। सबसे पहला न्यूज बुलेटिन 5 मिनट का था जिसे प्रतिमा पुरी ने प्रस्तुत किया था।

प्रतिमा ने शिमला में ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) स्टेशन से मीडिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्हे दिल्ली भेजा गया और देश की पहली न्यूज़रीडर बनीं। प्रतिमा हिमाचल प्रदेश के शिमला में गोरखा परिवार से संबंध रखती थी। उनका असली नाम विद्या रावत था। प्रतिभा की आजाव बहुत मीठी थी। उन्होंने कई अन्य महिलाओं की मीडिया में करियर बनाने में सहायता की। लंबे समय दूरदर्शन में काम करने के बाद प्रतिभा न्यूजरीडर बनने के इच्छुक लोगों को ट्रेनिंग देने लगी।

स्रोत और श्रेय :- https://ift.tt/2r2Uu3O
द्वारा अग्रेषित :- श्री. जावेंद्र कुमार ध्रुव
jhavendra.dhruw@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: