अमिताभ बच्चन 'सुपरस्टार ऑफ स्टाइल' पुरस्कार से सम्मानित मुंबई में 'इंडिया'ज मोस्ट-स्टाइलिश अवॉर्ड्स' का भव्य समारोप संपन्न हुआ

मुंबई, 29 जनवरी 2018: दिल्ली और मुंबई में हिंदुस्तान टाइम्स मोस्टर स्टाइलिश के छह सफल संस्कररण की मेजबानी के बाद, स्टाइल का सबसे बड़ा उत्सव एक नए अवतार में वापस आ गया है। हिंदुस्तान टाइम्स (एचटी) इंडिया'ज मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स समारोह का आयोजन 24 जनवरी की रात मुंबई में यशराज स्टुडिओ, अंधेरी में संपन्न हुआ। इसमें बॉलीवुड, संगीत, खेल, व्यवसाय और राजनीति में सबसे फैशनेबल सितारों को सम्मानित किया गया। फिल्म जगत के सभी दिग्गज सिनेकलाकार इस मौके पर खूबसूरत लिबासों में देश के सबसे बेहतरीन रेड कारपेट पर नजर आए।
अपने नए अवतार में अवार्ड नाइट में एक प्रमुख फैशन डिजाइनर नजर आये जिन्होंने स्टाइल क्यूरे‍टर के तौर पर समूचे शो की थीम तैयार कि। फिल्म् उद्योग के सबसे पसंदीदा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने। उन्होंने समारोह का जो थीम चुना वो था 'न्यायालय का पतन-विलासिता और आत्म-भोग के लिए आत्मीयता का प्रतिनिधित्व।'  इस समारोह का भव्य इंटीरियर और सेटिंग्स-इसी थीम के अनुसार डिजाइन किया गया था। इन पुरस्कारों के लिए सम्मानित जूरी में फिल्म निर्माता करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अनामिका खन्ना और अंजू मोदी, एफडीसीआई के निर्देशक सुनील सेठी, अनीरबन दास ब्लाह और हिंदुस्तान टाइम्स (एचटी) की मैनेजिंग एडिटर, एंटरटेनमेंट सोनल कालरा शामिल थे। 
इस दौरान दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को 'सुपरस्टार ऑफ स्टाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण ने 'इंडिया'ज मोस्ट स्टाइलिश' पुरस्कार प्राप्त  किया। ‘स्टाइल लीजेंट फीमेल’ श्रीदेवी को, कमल हसन 'हॉल ऑफ़ फेम' और 'हॉल ऑफ़ फीमेल' रेखा को नवाजा गया। सोनम कपूर ने 'ग्लोबल स्टाइल आइकन' का पुरस्कार जीता। जबकि वरुण धवन और कृति सेनन को 'सबसे स्टाइलिश यूथ आइकन' का अवॉर्ड मिला। दूसरे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को बॉलीवुड का 'सबसे स्टा्इलिश कपल' घोषित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों में आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू, अलका याज्ञनिक, तबू, हिना खान, परिणीति चोपड़ा,कैटरीना कैफ और कई अन्य दिग्गज मौजूद थे।
हिंदुस्तान टाइम्स इंडिया’ज मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स 2018 का प्रसारण 3 मार्च को स्टारवर्ल्ड पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं: 



Subscribe to receive free email updates: