डिफेंस एक्सपो का सीधा प्रसारण ।




लखनऊ इन दिनों राष्ट्रीय स्तर की सुर्खियों में है क्योंकि यहां पर 5 से 9 फरवरी तक डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया है। स्थानीय पत्र-पत्रिकाओं के अलावे दूरदर्शन समाचार,दूरदर्शन इंडिया,दूरदर्शन उ.प्र.और आकाशवाणी लखनऊ सहित अनेक प्राइवेट चैनल्स भी इसके सजीव प्रसारण की तैयारियों में जुट गये हैं। साहस और रोमांचक इन लमहों के प्रति स्थानीय नागरिकों विशेषकर युवाओं में कौतूहल बना हुआ है।लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-15 में होने वाले डिफेंस एक्सपो में पहले तीन दिन तक बच्चों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस बाबत इन दिनों के लिए खरीदे गए टिकटों व पास के साथ स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है। वहीं दूसरे आयोजन स्थल गोमती रिवर फ्रंट पर ऐसा कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा। 

एक्सपो में पांच से सात फरवरी तक बिजनेस मीटिंग केसाथ रक्षा निर्माण से जुड़ी कंपनियों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं एयरफोर्स व आर्मी की ओर से लाइव शो भी होंगे। उपरोक्त तारीखों के लिए टिकटों की बिक्री संग विजिटर पास भी दिए जा रहे हैं।टिकटों की कीमत ढाई हजार रुपये प्रतिदिन की दर से भारतीय नागरिकों के लिए रखी गई है, जबकि विदेशी नागरिकों के लिए पांच हजार रुपये है। 18 प्रतिशत जी.एस.टी अलग से देनी होगी। इन टिकटों व पास पर 18 साल से नीचे उम्र के लोग एंट्री नहीं पा सकेंगे। वहीं रिवर फ्रंट पर होने वाले शो के दौरान ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है।दर्शकों हेतु एंट्री का समय 5 फरवरी : दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक और 6 ,7,8 फरवरी को : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।5फरवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इसका उदघाटन करने वाले हैं।

द्वारा योगदान -श्री.प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, लखनऊ, darshgrandpa@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: