समाचार भारती के गांधी अंक का लोकार्पण



आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की गृह पत्रिका 'समाचार भारती' के महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आधारित नये अंक का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया और इस अवसर पर राष्ट्रपिता के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार आकाशवाणी समाचार की प्रधान महानिदेशक इरा जोशी ने इस अंक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जोशी ने कहा कि गांधीजी के बताये रास्ते पर चलना और उनके आदर्शों को अपनी जिंदगी में उतारना आज के वक्त की जरूरत है। इस मौके पर गांधीजी की जीवन पर दूरदर्शन के लिए 'महात्मा' नामक डाक्युमेट्री बना चुके चर्चित फिल्म निर्माता बृजेंद्र रेही ने कहा कि महात्मा गांधी सबके अंदर हैं। रेही ने गुजराती संत कवि नरसी मेहता के प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' का हवाला देते हुए कहा कि जिस दिन आप दूसरे के दर्द को समझने लगते हैं, उस दिन आपके अंदर का गांधी जिंदा हो जाता है। इस मौके पर समाचार सेवा प्रभाग में गांधी जी की जिंदगी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।

ब्राजील जाने के लिए भारतीयों को नहीं लेना होगा वीजा

प्रेट्र, साओ पाउलो : ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने गुरुवार को कहा कि भारत के कारोबारियों को ब्राजील आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चीन और भारत के लोगों के लिए वीजा की जरूरतों को कम किए जाने का फैसला किया गया है। बता दें कि बोल्सोनारो वर्ष की शुरुआत में सत्ता में आए हैं और उन्होंने कई विकसित देशों के लिए वीजा की जरूरतों में कमी की है। हाल ही में वह चीन के दौरे पर थे और उन्होंने घोषणा की कि विकासशील देशों के लिए भी उनकी नीतियों में विस्तार किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही ब्राजील ने अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों और कारोबारियों को वीजा में छूट दी थी। हालांकि उन देशों ने ब्राजील को ऐसी कोई छूट नहीं दी है।

रूसी सैनिक ने आठ सहकर्मियों की हत्या की

एएफपी, मॉस्को : रूस के एक सैनिक ने साइबेरिया स्थित एक सैन्य प्रतिष्ठान में शुक्रवार को अपने सहकर्मियों पर गोलीबारी बरसानी शुरू कर दीं जिससे आठ सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। देश की समाचार एजेंसियों ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा,'गोलीबारी करने वाले सैनिक को हिरासत में ले लिया गया है।' खबरों में बताया गया है कि घटना संभवत: आरोपी के मानसिक रूप से परेशान होने के चलते हुई।

स्त्रोत :- https://ift.tt/2q0G4DH

द्वारा अग्रेषित : श्री. झावेन्द्र कुमार ध्रुव,jhavendra.dhruw@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: