

प्रसार भारती द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान दिनांक 31 अक्तूबर 2019 को सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जागरूक करने के लिए एक वॉकाथान का आयोजन किया गया।इसमें आकाशवाणी, दूरदर्शन तथा सिविल निर्माण स्कन्ध के चंडीगढ़ स्थित कार्यालयों के कर्मचारियों तथा स्कूली बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसार भारती के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हर्षदीप श्रीवास्तव ने की तथा मुख्य अतिथि श्री संजय बेनीवाल,पुलिस महानिदेशक चंडीगढ़ ने दूरदर्शन परिसर में हरी झंडी दिखा कर वॉकाथान का शुभारंभ किया।श्री बेनीवाल,श्री श्रीवास्तव,श्रीमती सुधा किरण जैन,कार्यालय प्रमुख दूरदर्शन,श्री नसीब सिंह मिन्हास ,कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन,चंडीगढ़,श्रीमती पूनम अमृत सिंह,कार्यालय प्रमुख आकाशवाणी चंडीगढ़,श्री कश्मीर सिंह, निदेशक अभियांत्रिकी,आकाशवाणी चंडीगढ़ के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने इस वॉकाथान में भाग ले कर ईमानदारी को अपनी जीवन शैली बनाने का संदेश दिया।
प्रेषक :- श्रीमती नीना बहल