?????? ?????? ????? ?????? 2018? ???????? ??????




आकाशवाणी वडोदरा में 28 सितम्बर 2018 हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह के उपलक्ष्य में संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती रिचा रस्तोगी,संयुक्त आयुक्त(आयकर) एवं विशेष अतिथि श्री अनिल कुकरेजा,मुख्य महाप्रबंधक (विपणन),आईओसीएल ने अपने भाषण के दौरान हिन्दी के प्रचार प्रसार मे आकाशवाणी के योगदान की चर्चा की । कार्यालय अध्यक्षा श्रीमती मिनाक्षी सिंघवी जी ने कार्यालय में राजभाषा से जुडें कार्यों के लिए सभी को बधाई देते हुए, राजभाषा विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों तक पहुँचने हेतु, हिन्दी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया । इस कार्यक्रम में आकाशवाणी के कलाकारों ने बहुत ही सुन्दर समुह गान प्रस्तुत किया । अंत में सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी)द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया ।


द्वारा योगदान :-Air Vadodara   airvadodara@gmail.com                                                                                                                         


Subscribe to receive free email updates: