???????? ?? ???????? ?????????? ???? ?? ????????? ???? ?? ??? ?????? ????? ?????, ???????? ??? ??? ???



दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की नृशन्स हत्या कर दी थी।श्री साहू एक कर्तब्यनिस्ट औऱ कर्मठ कैमरामैन थे ।उनको श्रधांजलि देने के लिए प्रसार भारती परिसर, देहरादून में  एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें आकाशवाणी देहरादून औऱ दूरदर्शन देहरादून के समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों ने भाग लिया ।इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। शोक सभा में उपनिदेशक अभियांत्रिकी श्री यस के गोयल, उपनिदेशक समाचार राघवेंद्र पाण्डे आकाशवाणी कार्यक्रम प्रमुख विभूति भट्ट दूरदर्शन कार्यक्रम प्रमुख एस एस रावत उपस्थित थे ।इनके अतिरिक्त दूरदर्शन समाचार के पत्रकार गुणानंद ,डॉ ओ पी जमलोकी ,पवन गोयल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Source : Shiv Rawat

Subscribe to receive free email updates: