दूरदर्शन केन्द्र भुवनेश्वरः हिन्दी पखवाडा धूमधाम से मनाया गया



     

                 

हर साल की तरह इस साल भी दूरदर्शन केन्द्र भुवनेश्वर में हिन्दी पखवाडा धूमधाम से मनाया गया। दिनांक 14 से 28 तक मनाए गये इस पखवाडा के दौरान एक हिन्दी कार्यशाला तथा 7 हिन्दी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 14 सितंबर को अवकाश होने के कारण 16 सितंबर को कार्यक्रम का उद्घाटन उत्सव आयोजित हुआ। केन्द्र के कार्यक्रम विभाग प्रमुख निलाद्री मोहन शतपथी ने प्रदीप प्रज्वलन कर हिन्दी पखवाडे का विधिवत शुभारंभ किया। हिन्दी अधिकारी नारायण दास मावतवाल ने केन्द्रीय गृहमंत्री का संदेश पढकर सुनाया। दिनाँक 16.09.2019 को हिन्दी कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें कर्मचारी व अधिकारियों ने बढचढ़ कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सूचना केन्द्र भुवनेश्वर की हिन्दी अधिकारी अलका प्रधान ने कार्यशाला का संचालन करते हुए कार्यालयीन हिन्दी के विभिन्न आयाम पर विस्तार से प्रकाश डाला। कर्मचारियों को फाईलों में छोटे छोटे वाक्याशं लिखकर काम आरंभ करने की सलाह देते हुए श्रीमति प्रधान ने उनके द्वारा पुछे गये प्रश्नों का समाधान किया। हिन्दी पखवाडा 2019- के अंतर्गत स्व रचित कविता पाठ- प्रतियोगिता दिनांक 17.09.2019 को आयोजित की गई। साथ ही आशुभाषण- प्रतियोगिता दिनांक 18.09.2019 , निबंध लेखन- प्रतियोगिता दिनांक 19.09.2019 को संपन्न हुई। दिनांक 20.09.2019 को शेरो-शायरी व चूटकूला- प्रतियोगिता के आयोजन में भागीदारी उत्साह जनक रही। इसके अलावा दिनांक 23.09.2019 को शब्द पहेली- प्रतियोगिता को संपन्न हुई , टिप्पण आलेखन प्रतियोगिता दिनांक 24.09.2019 में भी प्रतिभागियों ने बढचढ कर भाग लिया। सबसे रोचक प्रतियोगिता रही हिन्दी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जो दिनांक 26.09.2019 को आयोजित की गई। महालेखाकार कार्यालय से आए हिन्दी अधिकारी रवीन्द्र नाथ चाँद ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का रोचक संचालन किया। इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

हिन्दी प्रतियोगिताओं के समाप्त होने पर दिनांक 30.2019 को पखवाडा का समापन हुआ। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में नाईजर के रजिस्ट्रार डॉ अभय कुमार नायक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए प्रत्याशियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि हिन्दी के प्रसार प्रचार में दूरदर्शन का योगदान बहुत अधिक है। उन्होंने दूरदर्शन द्वारा दिखाए जाने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा की। डॉ नायक ने कहा कि हिन्दी देश की ऐसी भाषा है जो सभी को एकता के सुत्र में पिरौति है। इस मौके पर कार्यालय अध्यक्ष ध्रुब नन्द ने कहा कि हिन्दी दिवस मनाया जाना चाहिए क्योंकि जब हम अन्य गौरव पूर्ण दिवस मनाते हैं तो राजभाषा हिन्दी के लिए भी एक दिन उत्सव होना चाहिए और हिन्दी दिवस के बाद भी हिन्दी का प्रयोग होना जरूरी है। ऐसा नहीं कि केवल हिन्दी दिवस मनाकर और हिन्दी पखवाडा के दौरान हिन्दी में कामकाज करने से काम चलेगा। उन्होंने सरकारी कामकाज में अधिक से अधिक हिन्दी के प्रयोग पर बल दिया। दूरदर्शन केन्द्र के हिन्दी अधिकारी नारायण दास मावतवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया विडीयो निष्पादक पार्थ सारथी मिश्र ने धन्यवाद् प्रस्ताव पेश किया।

प्रेषक :- श्री. प्राणबन्धु बेहेरा 
pbbehera60@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: