???? ????????? ?? ??? ???? ??? ???????? ??????? ?? ??????? ???? ???.??.??.????? !



गत 5जनवरी को चौथी पुण्यतिथि पर संगीत प्रेमियों द्वारा एक समारोह में ससम्मान याद किये गये आकाशवाणी गोरखपुर के बांसुरी वादक श्री आर.पी.वर्मा ।उ.प्र.के मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में स्वर सागर संस्था द्वारा स्व.आर. पी.वर्मा (बासुरी वादक एवं कम्पोजर आकाशवाणी)की पुण्य स्मृति मे आयोजित " स्वरांजली" कार्यक्रम मे माननीय विधायक श्री विपिन सिंह , पूर्व मेयर श्रीमती सत्या पाण्डेय, श्री योगेन्द्र नाथ दूबे, (दवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष),आकाशवाणी के ए ग्रेड गायक डा. शरद मणि त्रिपाठी , श्रीमती सुधा मोदी, विजय खेमका ,रंगमंच और आकाशवाणी-दूरदर्शन के नाटक कलाकार अशोक महर्षि ,श्री दीप शर्मा ,गायक बृज किशोर त्रिपाठी(गुलाब), भजन गायक नन्दू मिश्रा ,सन्तराज गोरखपुरी ,आचार्य मुकेश श्रीवास्तव ,तबला वादक त्रिपुरारी , राम दरश जी, राजेश गुप्ता , मारकण्डे , प्रभाकर ,उमेश मिश्रा सहित अन्य कलाकार,उनके अनगिनत शिष्यगण ने श्रद्धान्जलि दी। इस अवसर पर आकाशवाणी के गिटार वादक स्व .सुदीप मित्रा, सितार वादक,स्व.जगदीश ,तबला वादक स्व.सांवरीलाल को भी याद कर श्रद्धांजलि दी गई।मंच संचालन श्री मृत्युंजय सिन्हा जी ने किया ।

स्त्रोत-श्रीमती सुनीशा श्रीवास्तव का फेसबुक पेज।

द्वारा योगदान -प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, लखनऊ।ईमेल;darshgrandpa@gmail.com

Subscribe to receive free email updates: