???????? ????????? ??????? ?? 21 ?????? ?? 27??? ??????? ???? ??????

आकाशवाणी चित्तौड़गढ ने  दिनांक 21.12.2018 को कार्यालय का 27वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्राध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कटारा तथा कार्यक्रम प्रमुख तेजराम मीना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। केंद्राध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कटारा ने केन्द्र की उपलब्धियां बताई। कवि अब्दुल जब्बार व रमेशचंद्र शर्मा ने प्रस्तुति दी। नंदकिशोर निर्झर ने भी काव्य पाठ किया। जिला विविध सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव सुनील कुमार ओझा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी। कव्वाल पार्टी समीर असलम साबरी पार्टी ने प्रस्तुति दी। आकाशवाणी उदयपुर के कार्यक्रम प्रमुख लक्ष्मण व्यास ने भी विचार व्यक्त किए। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजराज मीना, डाॅ कनकमल जैन, सुमेर सिंह रावत, नटवर सिंह त्रिपाठी, डाॅ. शंकरलाल जाट, सहायक निदेशक, कृषि विभाग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन रमेशचंद्र जूनवाल, सहायक अभियंता ने दिया। संचालन किरन आचार्य, महेन्द्र खेरारू, अजय गगरानी ने किया।

द्वारा योगदान :- श्री. झावेंद्र कुमार ध्रुव, jhavendra.dhruw@gmail.com

Subscribe to receive free email updates:

Related Posts :